ठीकरी | समीप ग्राम विश्वनाथ खेड़ा में शुक्रवार से सात दिनी श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन सुबह से 121 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव में कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन चल रहे थे। यात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागत किया। साथ ही यात्रा में शामिल बालिकाओं, महिलाओं व श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। ग्राम भ्रमण के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। यहां कलशों का पूजन किया।