पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई घोषणा करने से सीएम ने किया परहेज, 6 माह पुराने वादों को पूरा करने का दिया भरोसा

नई घोषणा करने से सीएम ने किया परहेज, 6 माह पुराने वादों को पूरा करने का दिया भरोसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पलसूद/बड़वानी

प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार को पलसूद में महिला सम्मेलन सह स्वच्छता, अंत्योदय मेला में शामिल हुए। चुनावी वर्ष होने के बाद भी उन्होंने कोई नई घोषणा नहीं की। वहीं छह माह पहले पानसेमल में हुए सम्मेलन के दौरान किए वादों को पूरा करने का भरोसा दिया। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में छह महीने में सीएम का यह दूसरा दौरा था। इससे पहले वे 24 नवंबर 2017 को महिला सम्मेलन में शामिल हुए थे। 40 मिनट के भाषण में सौभाग्य योजना के लिए उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री का नाम लिया।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा और वर्ष 2022 तक गरीबों को आवास योजना व सौभाग्य योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने बड़वानी-ठीकरी मार्ग निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि पानसेमल में की गई घोषणाओं पर काम चल रहा है। जल्द ही उन्हें भी पूरा किया जाएगा। इस दौरान मंत्री अंतरसिंह आर्य, सांसद सुभाष पटेल, जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल, लोकेश शुक्ला, वीपी सिंह राजपूत, रमा वास्कले, बसंती यादव, मीनाक्षी शुक्ला, श्याम बर्डे, एस वीरास्वामी, प्रेमसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित करीब 40 हजार लोग मौजूद थे।

पांडाल में गर्मी से बचाव के लिए लगाई गई ड्रीप

सीमए ने विद्यार्थीयों को लेपटॉप बांटे। सभा स्थल पर भीषण गर्मी थी। गर्मी से निजात दिलाने के लिए िड्रप लगाई गई थी।

इसी माह शुरू करें प्याज की खरीदी

समर्थन मूल्य पर सरकार मई महीने में प्याज की खरीदी शुरू करेगी। विधायक पटेल ने सीएम से इसी महीने में खरीदी शुरू करने की मांग की। क्योंकि प्याज की उपज निकल चुकी है। जिले में प्याज के भंडारण की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में प्याज सड़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक राजपुर क्षेत्र में 500 से ज्यादा हैक्टेयर में प्याज उत्पादन हुआ है। किसान संघ की भी मांग है कि इसी महीने खरीदी शुरू की जाए। लेकिन इसको लेकर सीएम ने कोई घोषणा नहीं की।

इन 5 कार्यों का किया भूमिपूजन

ठीकरी-अंजड़ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण 1.69 अरब रुपए से। नलती से फुन्दरियापानी मार्ग व कुली से रोसमाल 13.38 करोड़ रुपए से। ब्राह्मणगांव से नंदगांव तक 99.41 लाख रुपए से। आमदा टेमला से राजपुरा व मोयदा से झंडियाकुंडिया तक 5.88 करोड़ रुपए से। मोरतलाई से बडियासेमल व शिवनीपडावा से बंजारीपड़ावा, खेतियापाटी से डोलाझर अंबा तक 15.81 करोड़ रुपए से मार्ग बनेगा। इन तीन कार्यो का किया लोकार्पण। पलसूद में बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन 2.20 करोड़ रुपए। सिलावद में बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन 2.29 करोड़ रुपए। पलसूद में मुख्यमंत्री पेयजल योजना 6.68 करोड़ रुपए।

ये भी किया सीएम ने खेतिया, निवाली, पलसूद के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था शुरू हुई। सीएम ने हरी झंडी दिखाई। पसंद कैलेडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए भवनों की हितग्राहियों को चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत पत्रों को भेजा। आजीविका मिशन की महिलाओं को सवा करोड़ रुपए के चेक दिए।

माझी को अधिकार नहीं तो वोट नहीं

कार्यक्रम स्थल के आसपास माझी समाज के बैनर लगे हुए थे। इस पर लिखा था कि माझी को अधिकार नहीं, तो वोट नहीं। वहीं समाज के लोगों ने आरक्षण लागू करने के लिए सीएम को आवेदन दिया। राठौड़ समाज व अन्य महिला मंडल ने सीएम का सम्मान किया। पानसेमल विधायक दीवानसिंह पटेल पलसूद में कॉलेज की जरूरत बताई। पलसूद-मटली मार्ग, गोई नदी पर बैराज निर्माण, पलसूद में तहसील शुरू करने, कनिष्ठ अभियंता विविकं कार्यालय शुरू करने की मांग रखी।

खबरें और भी हैं...