पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधूरी दी एक्शन रिपोर्ट की जानकारी, आज से धरने पर बैठेंगे अन्ना समर्थक

अधूरी दी एक्शन रिपोर्ट की जानकारी, आज से धरने पर बैठेंगे अन्ना समर्थक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदार सरोवर : अन्ना समर्थक गांधीवादी संघ के सदस्य ने मांगी थी डूब प्रभावितों की रिपोर्ट

भास्कर संवाददाता | बड़वानी

सरदार सरोवर परियोजना के डूब प्रभावितों से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) की अधूरी जानकारी देने पर अन्ना समर्थक गांधीवादी संघ के सदस्य नाराज है। उन्होंने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने मंगलवार सुबह 11 बजे से एनवीडीए के भू-अर्जन व पुनर्वास कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है।

संघ सदस्य बाबूलाल काग ने बताया उन्होंने एटीआर की जानकारी मांगी थी लेकिन एनवीडीए अधिकारियों ने सिर्फ 1800 पेज की जानकारी उपलब्ध कराई है, जो किसी काम की नहीं है। जबकि मूल रिपोर्ट की फोटोकॉपी विभाग ने उपलब्ध ही नहीं कराई है। उन्होंने बताया आयुक्त एनवीडीए ने 3 जनवरी 2018 व 26 मार्च 2018 को पत्र भेजकर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग से प्राप्त जानकारी में ठीकरी तहसील के समक्ष क्रास का चिह्न दर्शाया गया है। बड़वानी तहसील के 40 गांव में से 16 गांव की जानकारी निरंक बताई है। शेष 24 गांव में 121 मीटर के लेवल से प्रभावित एटीआर की जानकारी दी है। उन्होंने 138.68 मीटर तक प्रभावित लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही अधूरी जानकारी देने के विरोध में काग मंगलवार सुबह 11 बजे से भू-अर्जन व पुनर्वास कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

खबरें और भी हैं...