पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला किसानों का सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला किसानों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंजड़ | भाजपा महिला मोर्चा ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान राजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में महिला किसानों का सम्मान किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना शरद पटेल ने बताया प्रत्येक गांव में जाकर महिला किसानों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। साथ ही उन्हें सरकार की योजना की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया इस दौरान राजपुर, जुलवानिया, ठीकरी व अंजड़ मंडल के सभी गांवों में जाकर महिला किसानों का सम्मान किया गया है। इस दौरान महिला मोर्चा की पुष्पा शर्मा, शारदा गुप्ता, आशा तिवारी, चंदा मालवीय, ललिता बाई बर्फा, भूमिका यादव, अर्चना चौहान मौजूद थी। जिलाध्यक्ष ने बताया आगामी माह में प्रत्येक गांव में महिला किसान सम्मेलन व नारी सम्मान यात्रा का कार्यक्रम भी किया जाएगा। इसकी रूपरेखा व तैयारियां चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...