मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए लगेंगे जांच शिविर
बड़वानी | जिले के विभिन्न ग्रामों में मोतियाबिंद आपरेशन के मरीजों को चिह्नित करने के लिए जांच शिविरों का आयोजन होगा। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी वीबी जैन ने बताया 1 जून को पाटी, 2 को सिलावद, 4 को बड़वानी, 19 को जुलवानिया, 21 को राजपुर, 22 को खेतिया, 23 को निवाली, 25 को पानसेमल व दवाना, 26 को अंजड़, 27 को ठीकरी व धनोरा, 28 को चाचरिया में व 29 जून को सेंधवा में जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिवरों में चयनित मरीजों का 4 से 29जून के बीच चोईथराम नेत्रालाय इंदौर में मोतियाबिंद आपरेशन होंगे।