पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्मीबाई पब्लिक हायर स्कूल का हाई स्कूल का 82 व सेकंडरी का 70 फीसदी रहा रिजल्ट

लक्ष्मीबाई पब्लिक हायर स्कूल का हाई स्कूल का 82 व सेकंडरी का 70 फीसदी रहा रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय मां लक्ष्मीबाई पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल का हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 24 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें मुस्कान गुप्ता 89.2 फीसदी, चंचल नगेंद्र चौहान 87.2 फीसदी, मोनिया काशीराम गोले 84.4 फीसदी, जयश्री गणेश यादव 83.2 फीसदी, शिखा सेवकराम पाटीदार 82.4 फीसदी, सुमित संतोष कर्मा ने 81.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी उत्तम रहा।

हायर सेकंडरी परीक्षा में कुल 14 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें अनीता मोहनसिंह वास्कले 86.6 फीसदी, शिवानी दिलीप सोलंकी 84.6 फीसदी, यशिता काशीराम गोले 80.6 फीसदी, राजेश्वरी परमानंद यादव, 77 फीसदी, नेहा महेश राठौड़ ने 75.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। संस्था प्रमुख प्रीति कानूनगो ने इन सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। प्राचार्य राहुल कुमार तारे ने बताया हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 82 फीसदी रहा। वहीं हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 70 फीसदी रहा।



मुस्कान गुप्ता

(89.2%)

मोनिया गोले

(84.4%)

शिखा पाटीदार

(82.4%)

चंचल चौहान

(87.2%)

जयश्री यादव

( 83.2%)

सुमित संतोष कर्मा

(81.8%)

खबरें और भी हैं...