पांच ऋणदाताओं को किया सम्मानित
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के माध्यम से ग्राहक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बैंक की शाखा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पांच ऐसे ऋणियों का सम्मान किया। जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए हैं। ऐसे ऋणियों को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। बैंक अध्यक्ष एबी विजय कुमार ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक ऋण का समय पर अदायगी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान बैंक अधिकारी कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे।
इधर भी बैंक कर्मचारी ने लोगों का किया सम्मान
ग्रात मेणीमाता नगर के नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की मेणीमाता शाखा में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन में ऋण के रुपए समय पर जमा करने वाले ग्राहकों का बैंक के पदाधिकारियों ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया। शाखा प्रबंधक रामसिंह चौहान ने बताया आदिवासी हितग्राही जो बैंक लेन-देन व ऋण वसूली नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। ऐसे ग्राहकों का सम्मान किया है। ताकि अन्य ग्राहक भी प्रोत्साहित हो सकें। इस दौरान ग्राहकों को शील्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान ताराचंद्र पंवार, जगदीश मुकाती, राजेश गूटला, अमृता परसिया, कैलाश अलावे सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
ठीकरी। कार्यक्रम में ग्राहकों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित करते हुए।
मेणीमाता। बैंक में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजन।