पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दबिश देकर पुलिस ने किराना दुकान से जब्त की 336 क्वार्टर शराब

दबिश देकर पुलिस ने किराना दुकान से जब्त की 336 क्वार्टर शराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठीकरी | नगर के समीप गांव अभाली से शनिवार शाम पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। ठीकरी थाने के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया मुखबिर से शनिवार सुबह जानकारी लगी कि ग्राम अभाली में अवैध रूप से शराब का संग्रहण व वितरण किया जा रहा है। इस पर पुलिस निरीक्षक सुरेश महाले के नेतृत्व में टीम गठित की गई व गांव में दबिश देकर कार्रवाई की। दबिश में आरोपी प्रकाश उर्फ बबलू पिता काशीराम निवासी की किराना दुकान पर तलाशी लेने पर वहां पर अवैध रूप से शराब रखना पाया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 240 क्वार्टर अंग्रेजी शराब व 96 क्वार्टर देशी शराब कुल 336 क्वार्टर जब्त किए। इनकी कीमत 65600 रुपए बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक योगेश शिंदे, दिलीप, रमेश व दिलीप वर्मा मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अवैध शराब बिक्री को छूट नहीं दी जा सकती। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी प्रकाश

खबरें और भी हैं...