समूह बनाकर दिव्यांगों को दिलाएंगे लाभ
समूह बनाकर दिव्यांगों को दिलाएंगे लाभ
बड़वानी | दिव्यांगों के स्वसहायता समूह बनाकर आजीविका मिशन के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसको लेकर रविवार दिव्यांग कल्याण समिति की बैठक हुई। मिशन के अधिकार रणपतसिंह कनेश व जिला समन्वयक सचिन पाटीदार ने दिव्यांगों को समूह बनाने व योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में दिव्यांगों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक पाटी, पानसेमल, ठीकरी को पुरस्कृत किया गया। कार्यकर्ता चतरसिंह गेहलोत ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश सेप्टा, भगवानसिंंह रावत, सलीम शेख, सुरेश कछवाये, नरेंद्र राठौर, भग्गू कनासे सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे।