भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम कर डॉ. आंबेडकर को किया याद
संविधान के रचेता डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर अांबेडकर को याद किया। बस स्टैंड के पास स्थित अांबेडकर गार्डन पहुंचकर प्रतिमा को माला पहनाई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना पटेल,जिला मंत्री जया शर्मा, महामंत्री संगीता सोनी, मंडल अध्यक्ष मुनिरा सालीवाला, जिला मीडिया प्रभारी हिमानी कंडेल, निर्मला मारिया, आशा डावर, पुष्पा गोयल, रेखा जोशी, गीता चौहान, प्रिया सोनी, मीना गुप्ता, शारदा गुप्ता, पुष्पा शर्मा, रुक्मिणी शर्मा, तारु पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
आंबेडकर गार्डन में प्रतिमा को माला पहनाती मोर्चा पदाधिकारी।
और इधर...महिला मोर्चा की हुई संभागीय बैठक
बड़वानी | आगामी कार्यक्रमों को लेकर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की संभागीय बैठक हुई। इस दौरान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, प्रदेश प्रभारी व प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान निर्णय लिया गया है कि मतदान केंद्र स्तर पर 5 महिलाओं का दल गठित कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में बड़वानी से जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना पटेल, आशा तिवारी,संगीता सोनी, हिमानी कड़ेल, अंजड़ नगर मंडल अध्यक्ष शारदा गुप्ता, ठीकरी मंडल अध्यक्ष चंदा मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।