पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरैल क्यारटू सड़क की मरम्मत करने की मांग

नरैल-क्यारटू सड़क की मरम्मत करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधान क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र को जाने वाली नरैल क्यारटू धर्मपुर सड़क की तुरंत मरम्मत करने की मांग विभाग से की है। केलवी पंचायत के प्रधान कमलेश शर्मा, क्यारटू पंचायत प्रधान सोहनलाल सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार 22 किलोमीटर लंबी इस सड़क से कई पंचायतें जुड़ी हुई हैं लेकिन 2010 के बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। विभाग बार बार यह कहता है कि सड़क की मरम्मत के टैंडर लग गए हैं लेकिन आज तक इस सड़क के सुधार का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क के कुछ हिस्से पर सर्दियों के मौसम में मरम्मत का कार्य किया गया था लेकिन ठंड के कारण वहां पर भी गड्डे पड़ गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोकनिर्माण विभाग से इस सड़क पर सेब व सब्जियों के सीजन से पहले टारिंग करने व क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...