पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश थमने के बाद ठियोग में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था

बारिश थमने के बाद ठियोग में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | ठियोग नगर के लिए शुक्रवार को सैंज खड्ड से पेयजल आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले पांच दिनों से गिरी खड्ड में बारिश के कारण गाद भर जाने से सैंज खड्ड से ठियोग उठाऊ पेयजल योजना का पानी पंप नहीं हो पा रहा था। अक्सर बारिश होने के बाद ठियोग के लिए पानी सप्लाई बंद हो जाती है। उधर ठियोग नगर के लोगों ने इस समस्या का स्थाई हल ढूंढने की मांग सरकार व विभाग से की है। लोगों के अनुसार बरसात में कई कई दिन पानी नहीं आने से नगर में पेयजल समस्या आती है। पानी न मिलने के कारण ठियोग नगर के बस स्टैंड के समीप एकमात्र सार्वजनिक शौचालय भी बंद हो जाता है जिससे यहां बस यात्रियों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी आती है।

खबरें और भी हैं...