पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 साल की बच्ची के हत्यारों को मिले फांसी

8 साल की बच्ची के हत्यारों को मिले फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा महिला मोर्चा की ठियोग कुमारसैन इकाई की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष अनीता वर्मा की अध्यक्षता में ठियोग में हुई। इसमें महिला मोर्चा सदस्या इंदू वर्मा, नप अध्यक्षा शांता शर्मा सहित विभिन्न पंचायत व नगर प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कठुआ में आठ साल की बच्ची आसिफा के साथ हुए दुष्कर्म व उसकी निर्मम हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई। इस मामले को धर्म से जोड़ने की कुछ लोगों की कोशिश की भी मोर्चा ने निंदा की। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग भी की।

ठियोग में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में उपस्थित महिलाएं।

खबरें और भी हैं...