पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहबाजारियों ने पैदल चलने को नहीं छोड़ी जगह, नप नहीं कर रही कार्रवाई

तहबाजारियों ने पैदल चलने को नहीं छोड़ी जगह, नप नहीं कर रही कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग नगर परिषद की पिछले दिनों हुई बैठक में नगर में एनएच पांच व शाली बाजार से अतिक्रमण व तहबाजारी हटाने का फैसला लिया गया था, मगर यह फैसला फिलहाल बैठक तक ही सीमित रह गया। नगर में इस समस्या के कारण जहां मुख्य सड़क पर यातायात जाम व पैदल चलने की समस्या है वहीं इस कारण नगर में गंदगी भी बढ़ रही है। जहां तहां लगी दुकानों का कूड़ा कचरा वहीं फेंक दिया जाता है। हालत यह है कि सड़कों पर अतिक्रमणों व हर कहीं बैठे तह बाजारियों के कारण स्कूली बच्चों को भी चलने का स्थान नहीं बचता है।

नगर परिषद की कुछ दिन पूर्व हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था। इस बैठक में एसडीएम मोहनदत्त भी आए थे। नगर में अतिक्रमणों व तह बाजारियों के कारण आ रही समस्या को दूर करने के लिए एनएच विभाग, नगर पार्षदों व प्रशासन ने मिलकर इसे हटाने का निर्णय किया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नगर में होती नजर नहीं आ रही है। शाली बाजार में सब्जी मंडी से लेकर सुभाष चौक तक अतिक्रमणों व तह बाजारियों के कारण लोगों को चलने का स्थान भी नहीं बचता। यहां कोई आग लगने की घटना हो जाए तो अग्निशमन के वाहनों को गुजरने के लिए स्थान नहीं बचता है।

ठियोग नगर के वार्ड नंबर चार में बाजार में पार्क वाहनों से पैदल चलना हो रहा कठिन।

पार्किग बना बाजार

शाली बाजार में मोटरसाइकिल सवार दनदनाते रहते हैं। कई बार इस कारण लोगों को चोट भी लग चुकी है। सब्जी मंडी से पीएनबी तक मोटरसाईकलों की पार्किंग बनी हुई है। यहां नप ने लोगों को बैठने के लिए बैंच लगा रखे हैं लेकिन उसके आगे लोग अपने वाहन पार्क कर जाते हैं। गर्मियों में स्कूल खुलने, सब्जियों का सीजन शुरू होने के बाद ठियोग नगर में भीड़ बढ़ जाती है लेकिन यहां सड़कों बाजारों में पैदल चलना एक चुनौती बन जाता है।

नप की बैठक के बाद प्रशासन ने एक समिति इसे लेकर बना दी है। इसमें एनएच विभाग, नप और अन्य विभागों को शामिल किया गया है। जल्द ही सभी विभाग व प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर इस समस्या को दूर करने की कार्रवाई शुरू करेंगे। इस मामले में सहयोग की अपील की है। ताकि नगर में व्यवस्था कायम की जा सके। शांता शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद

खबरें और भी हैं...