पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूल गोभी के दाम न बढ़ने से किसान परेशान, मटर ओलों ने किया दागी

फूल गोभी के दाम न बढ़ने से किसान परेशान, मटर ओलों ने किया दागी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग |ठियोग के बेमौसमी सब्जी उत्पादक किसान इस साल फूल गोभी के दाम न बढ़ने के कारण परेशान है। पिछले महीने चार से पांच रुपए बिकने वाली फूल गोभी के दाम अभी भी 8 से 9 रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं जिससे किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। मूल्य न बढ़ने का कारण पंजाब व निचले क्षेत्रों में अभी तक फूल गोभी की फसल चलने को बताया जा रहा है। ठियोग की कई पंचायतों में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से मटर की फसल पर दाग पड़ने के कारण उसका मूल्य भी कम मिल रहा है। ओलों से दागी मटर को मंडियों में कम दाम मिल रहे हैं जबकि आजकल तैयार मटर 60 से 70 रुपए किलो बिकती है। फूल गोभी की तरह मटर की फसल उगाने में भी किसानों को काफी श्रम करना पड़ता है मटर के तुड़ान मे काफी परिश्रम लगता है।

खबरें और भी हैं...