पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलस्रोत सूखे, ठियोग के कई क्षेत्रों में जलसंकट

जलस्रोत सूखे, ठियोग के कई क्षेत्रों में जलसंकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग उपमंडल की कई पंचायतों में गर्मियों के बढ़ते प्रकोप के बीच पानी की कमी आनी शुरू हो गई है। ठियोग नगर में भी सैंज खड्ड में चल रहे फिल्टरों की मरम्मत के काम के कारण पानी की सप्लाई बाधित होने से कई वार्डों में पानी सुचारू रूप से नहीं मिल पा रहा है।

योजनाओं में पानी कम

उधर बणी व गलु क्षेत्र के लिए गलुखुर्द पेयजल योजना में पानी काफी कम हो गया है। गर्मी बढ़ने के कारण पानी लगातार सूख रहा है। इसी प्रकार छोगा खड्ड से सरोग के लिए बनी योजना व आलो टिक्कर पेयजल योजना के स्रोतों में भी पानी की कमी हो रही है।

अधिकर क्षेत्र उठाऊ पेयजल योजनाओं पर निर्भर

ठियोग क्षेत्र का अधिकतर भाग ऊंचाई पर बसा होने के कारण अधिकतर पंचायतों को उठाऊ पेयजल योजनाओं के जरिए पानी मिलता है लेकिन इस साल सर्दियों में बर्फ न गिरने के कारण इन योजनाओं के स्रोतों में पानी लगातार घट रहा है। पिछले दिनों हुई बारिशों से कुछ राहत मिली थी लेकिन अब स्थिति बिगड़ने लगी है।

समस्या

कई पेयजल योजनाओं के स्रोतों में घटा पानी, फिल्टरों की हो रही मरम्मत

बणी, सरोग आदि पंचायतों में पानी की कमी

उपमंडल की बणी पंचायत के भेखलटी, करयाल, फागू व आसपास के गावों में पानी की कमी के कारण ग्रामीण परेशान हैं। इस पंचायत के भेखलटी आदि गावों के लिए मझार खड्ड कथेलड़ी से पानी की योजना है लेकिन इस योजना से कई गांव जुड़े होने के कारण इन गावों को पिछले पांच सालों से आठवें दिन पानी मिलता है लेकिन पिछले 15 दिनों से भेखलटी गांव के कई परिवारों को पानी नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि पानी का वितरण सही नहीं है। कुछ गावों को तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है साथ की सड़क के आसपास के ढाबों को भी तीसरे दिन पानी मिल रहा है लेकिन ग्रामीणों को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं मिल रही है।

रखी जा रही है नजर

ठियोग के आईपीएच विभाग के एसडीओ रविकांत का कहना है कि सैंज ठियोग पेयजल योजना के फिल्टरों की मरम्मत के कारण कुछ बाधा आई थी जो सुचारू की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति पर नजर रखी जा रही है और विभाग लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

खबरें और भी हैं...