उपमंडल परिसर में इंटरनेट सेवा सुचारू न चलने से लोग हो रहे परेशान
ठियोग | ठियोग उपमंडल अधिकारी कार्यालय परिसर में इंटरनेट सेवाएं दुरूस्त न होने के कारण यहां प्रतिदिन विभिन्न कामों के लिए आने वाले दूरदराज के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। उपमंडल कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, वाहनों की रजिस्ट्रेशन करवाने, भूमि के पर्चे व अन्य कागजात बनाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। लेकिन कर्मचारी इंटरनेट के बार बार डिस्कनेक्ट होने के कारण लोगों को समय पर कागजात नहीं दे पाते हैं। मंगलवार को भी लाइसेंस ब्रांच में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण लोग परेशान होते रहे।