रोटरी क्लब ने स्वच्छता अभियान के तहत बांटे गारबेज बैग्स
ठियोग | रोटरी क्लब ठियोग ने ठियोग नगर के वार्ड नंबर पांच व छ: के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बुधवार को कूड़ा एकत्र करने के लिए गारबैज बैग्स का वितरण किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डा0 नलिन शर्मा ने बताया कि निवासियों से इन कूड़ा बैग्स का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह बैग्स आसानी से नष्ट हो जाते हैं और इनके इस्तेमाल से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। इस मौके पर लोगों को अपने घरों में एकत्र होने वाले कूड़े को कूड़ा दानों में ही फैंकने के लिए भी जागरूक किया गया।