प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बताईं समस्याएं
ठियोग | ठियोग खंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ठियोग के जरिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की आग्रह किया है। खंड प्रधान रमेश अत्री के नेतृत्व में दिए इस ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार से आग्रह किया है कि हर वर्ष शिक्षकों का युक्तिकरण न किया जाए इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। संघ् ने सरकार से सहायक अध्यापकों व ग्रामीण विद्या उपासकों को तुरंत नियमित करने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है। इसके अलावा शिक्षक संघ ने 4-9-14 के परिपेक्ष्य में 7 जुलाई 2014 व 9 सितंबर 2014 को जारी अधिसूचनाओं का रद्द करने की मांग की है। स्कूलों में चपड़ासियों व जलवाहकों के रिक्त पदों को भरने के अलावा प्लेसमैंट प्रमोशन को नियमित करने का भी आग्रह प्रदेश सरकार से किया है।