पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीपराम वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में लेने का किया स्वागत

दीपराम वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में लेने का किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | पिछले 46 सालों से जनसंघ व भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे ठियोग के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपराम वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में लेने का कई पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। पंचायत समिति अध्यक्ष मदन वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र चंदेल, जिला सदस्य मुकेश वर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अशोक जिस्टू, दयाराम शर्मा, तिलकराज, भूपेन्द्र बाबी, रामलाल वर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने कहा है कि दीपराम कई सालों से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। उधर दीपराम वर्मा ने कहा है कि वे पहले ही मंडल अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी लेकिन कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें पद न छोड़ने की अपील की गई। उन्होंने हाईकमान के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में लेने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...