पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कृत काॅलेज के वार्षिकोत्सव में साक्षी, सुनीता, दीपक पुरस्कृत

संस्कृत काॅलेज के वार्षिकोत्सव में साक्षी, सुनीता, दीपक पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालाना समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करता कालेज स्टॉफ।

भास्कर न्यूज | ठियोग

ठियोग उपमंडल के क्यारटू में संस्कृत कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर कालेज के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। उनके साथ पंचायत समिति अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान सोहन लाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार की ओर सेे शिक्षा के सुधार के कार्यों की प्रशंसा की।

साक्षी सहित कई विद्यार्थी सम्मानित : समारोह में विवि में प्रथम आई प्राकशास्त्री प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी के अलावा विभिन्न कक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों मुकेश, नीतीश, दीपक और सुनीता को ईनाम दिए गए। खेलों में रंजना, गोवर्धन, सुजाता के अलावा इंटर कालेज प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सांस्कृतिक दल को भी पुरस्कृत किया गया। ।

खबरें और भी हैं...