पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार पर्वतारोही पीक ऑफ इविल हिल के लिए रवाना

चार पर्वतारोही पीक ऑफ इविल हिल के लिए रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं को हरी झंडी दिखाते बलदेव कंवर व निर्मला चौहान।

भास्कर न्यूज | ठियोग

ठियोग व कुफरी के रहने वाले प्रदेश के चार पर्वतारोही युवाओं के दल ने फागू से लाहौल स्पिति में पड़ने वाली पश्चिमी हिमालय की पीक ऑफ ईविल नाम से मशहूर 21 हजार 285 फुट ऊंची पप्सुरा चोटी के लिए प्रस्थान किया। इस दल के लीडर स्कीयर ललित कंवर, डिप्टी लीडर विजेन्द्र कंवर, पर्वतारोही व स्कीयर हिमाल चौहान व मेडिकल रिस्पोंडर उदयवीर सिंह को पर्यटक स्थन फागू से प्रसिद्ध पर्वतारोही व भारत के पहले एवरेस्ट महिला पर्वतारोही दल के तकनीकी सलाहकार बदलेव कंवर व भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कोच निर्मला चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के लिए इन युवाओं को एमपी माईक प्रो कंपनी की ओर से तीन लाख की सहायता मिली है।

खबरें और भी हैं...