ठियोग |सरोग धर्मपुर एचटी लाईन की मुरम्मत के कार्य के कारण आज 19 मई को ठियोग के मतियाना, धर्मपुर, अणु, थाच, कलजू, क्यारटू, व आसपास के गावों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार को ठियोग नगर में 22 केवी बाजार फीडर लाईन की मुरम्मत के कारण नगर के समीप धनौत, कुंदली, फारेस्ट कालोनी, बाजार, कोर्ट कालोनी में बिजली सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल मतियाना के एसडीओ गुरदास शर्मा व ठियोग के एसडीओ जीवनलाल शर्मा ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।