ठियोग | ठियोग की दूरदराज की ग्राम पंचायत कंदरू के लोगों ने इस पंचायत के लिए नियमित सरकारी बस चलाने की मांग की है। पंचायत के उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि इस पंचायत के नागजुब्बड़ के लिए ठियोग से एक दिन परिवहन निगम ओर एक दिन निजी बस आती है। लेकिन कई बार निजी बस यहां नहीं पहुंचती है। शुक्रवार को पंचायत में कोई बस नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पंचायत ने मांग की है कि नागजुब्बड़ के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से निगम की बस चलाई जाए।