रूटों पर नहीं बसें, कर्मियों से उलझ रहे ग्रामीण
ठियोग | उपमंडल में बसों की कमी के कारण ग्रामीण निगम के कर्मचारियों से उलझ रहे हैं। ठियोग में कुल मिलाकर 38 रूटों पर ठियोग से प्रतिदिन सुबह व शाम को बसें भेजी जाती हैं। लेकिन यहां पर केवल 16 ही बसें निगम के पास हैं। हालत यह है कि एक बस यदि खराब हो जाती है तो प्रतिदिन तीन से चार रूटों पर बसें नहीं चलतीं। इसका खामियाजा यहां पर अड्डा प्रभारी व अन्य कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि जिस रूट पर बस नहीं जाती है वहां के ग्रामीण इन कर्मचारियों को आकर धमकाते हैं। अड्डा प्रभारी सुभाष ने बताया कि बसों की व्यवस्था सुचारू रखने का पूरा प्रयास करते हैं लेकिन किसी बस के खराब हो जाने के कारण कभी कभार परेशानी आती है।