पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में रविवार को बाबा बालकनाथ मंडली ठियोग की ओर से आयोजित भंडारे में सात हजार से अधिक लोग बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। संजौली शिमला से बाबा बालकनाथ मंदिर से आए बाबा सुरेन्द्र गिरी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों जिनमें महिलाएं बड़ी तादाद में उपस्थित थीं प्रवचन दिए। उनके साथ आई मंडली ने इस अवसर पर बाबा बालकनाथ के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंडल के प्रधान जुगल किशोर व कोषाध्यक्ष अनिल ग्रोवर ने बताया कि साल आषाढ़ मास के ज्येष्ठ रविवार को यह आयोजन किया जाता है। उन्‍होंने बताया कि लगातार बारहवें वर्ष यह आयोजन यहां किया गया। इस अवसर पर सहयोग के लिए लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रधान पवन जोशी व सुरेन्द्र गिरी को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि ठियोग में बाबा बालकनाथ के प्रति लोगों में काफी श्रद्धा है और सैकड़ों लोग हर साल बाबा के दर्शनों के लिए यहां से दियोटसिद्ध की यात्रा भी करते हैं।

रविवार को ठियोग में आयोजित बाबा के भंडारे में उपस्थित महिलाएं।

खबरें और भी हैं...