लोस चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक में भाग लेते भाजपा के पदािधकारी।
ठियोग | लेाकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मंडल भाजपा की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, कैलाश फेडरेशन के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश सदस्य दीपराम वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, नप अध्यक्षा शांता शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हेमराज वर्मा, प्रदेश भाजयुमो के सोशल मीडिया सदस्य रामकृष्ण मदराड़ी के अलावा मंडल के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष दुनीचंद ने बताया कि बैठक में ठियोग विस क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम विस्तारकों की नियुक्ति व उन्हें कार्यभार सौंपा गया। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अगले साल आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया गया। बैठक में पार्टी की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।