ठियोग | ठियोग तहसील हलवाई ढाबा यूनियन के चुनाव ठियोग व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान इंद्रजीतसिंह की मौजूदगी में लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित बैठक में हुए। इस अवसर पर नंदकुमार शर्मा को लगातार आठवीं बार यूनियन का प्रधान चुना गया। महासचिव रमेश शर्मा के अनुसार जल्द की यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उधर नंदकुमार शर्मा के प्रधान चुने जाने पर यूनियन के पदाधिकारियों व व्यापार मंडल ठियोग ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यूनियन की विभिन्न मांगों व समस्याओं को वे हल करवाएंगे।