ठियोग में भाजपा ने दी अंबेडकर को श्रद्धांजलि
अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते मंडल भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
ठियोग | ठियोग मंडल भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने शनिवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक समरसता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोर्चा के अध्यक्ष दिलाराम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपराम वर्मा, पूर्व विधायक राकेश वर्मा, महामंत्री प्रेम मेहता, विजय, ज्ञान सिंह, लायकराम, किरपाराम, रामानंद रामू, मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अंबेडकर के योगदान को याद किया गया।