सरकार से लगाई गुहार: ठियोग पंचायत समिति ने सरकार से ठियोग देहा आदि में पटवारियों के पदों को जल्द भरने का आग्रह किया है। अध्यक्ष मदनलाल वर्मा के अनुसार पटवारियों की कमी के कारण पंचायतों के काम नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण से पहले भूमि की गिफ्ट डीड समय पर नहीं बन रही है। भूमि के ततीमें आदि बनाने के लिए भी कई कई दिन प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इस कारण विकास के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं।