पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को बताए ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने के तरीके

लोगों को बताए ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने के तरीके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व रक्तचाप दिवस पर आयोजित शिविर में उपस्थित छात्र व चिकित्सक।

भास्कर न्यूज | ठियोग

ठियोग सिविल अस्पताल में वीरवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए 70 से अधिक लोगों के ब्लड प्रैशर की निशुल्क जांच की गई और इस रोग से पीड़ित रोगियों को दवाएं भी निशुल्क वितरित की गईं। इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग व ममता संस्था की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप टेक्टा व डॉ. सुभाष ने वक्तव्यों से शुरू हुआ। उसके बाद लोगों की जांच आरंभ हुई। अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने भी शिविर में भाग लिया व अपनी जांच भी इस शिविर में करवाई। इस अवसर पर ममता संस्था के खंड पर्यवेक्षक राजेंद्र बरागटा ने उच्च रक्तचाप के लक्षणों व कारणों के बारे में बताते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए विभिन्न व्यायामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खानपान व अपनी दिनचर्या के प्रति जागरूक रहकर इस रोग से बचा जा सकता है।

अस्पताल प्रभारी ने भी लोगों को रक्तचाप के प्रति जागरूक रहने व समय समय पर इसकी जांच करवाने की अपील की। मेडिकल साइंस की कई छात्र-छात्राएं भी विशेष रूप से इस शिविर में भाग लेने के लिए आई हुई थी।

खबरें और भी हैं...