पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पात्र तहबाजारियों को नप प्रशासन जल्द उपलब्ध करवाए स्थान

पात्र तहबाजारियों को नप प्रशासन जल्द उपलब्ध करवाए स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | ठियेाग माकपा इकाई ने ठियोग नगर की सड़कों से प्रशासन व नप की ओर से हटाए गए पात्र तहबाजारियों को नप में अपनी रोजी रोटी के लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की है। माकपा सदस्य राकेश गोलू ने कहा है कि ठियोग नगर में कई सालों से तहबाजारी के रूप में कार्य कर रहे कई लोग काफी गरीब हैं और उनके पास अपने परिवारों के भरण पोषण का कोई और जरिया नहीं है। उन्होंने कहा है कि नप ठियोग को इन लोगों को पहले ही बैठने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी अब जबकि ये लोग यहां अपनी आजीविका चला रहे हैं उन्हें नप को स्थान देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...