धनसिंह किसान सभा के तहसील अध्यक्ष बने
थोई| श्री श्याम वाटिका में किसान सभा का 10वां सम्मेलन हुआ। तहसील सचिव कैलाश सामोता ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन भाषण देते हुए सभा के जिला संयुक्त सचिव एडवोकेट राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों को तबाह करने वाली नीतियां ला रही हैं। इसलिए किसानों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा, तभी हक मिल सकेगा।
इससे पहले हनुमान सोलेट ने झंडारोहण किया। संगठन की रिपोर्ट कैलाश सामोता ने रखी तथा रिपोर्ट पर बहस में हिस्सा आठ प्रतिनिधियों ने लिया। संचालन पूरणसिंह कुड़ी ने किया। सम्मेलन के द्वितीय चरण में सर्वसम्मति से नई तहसील कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष धनसिंह यादव, उपाध्यक्ष हनुमान सोलेत, सचिव कैलाश सामोता, संयुक्त सचिव अमरसिंह लांबा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सैनी को बनाया गया।