1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भंडारा 24 को
नौ दिवसीय नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर खाकी धाम में बुधवार से हुआ ।
मंदिर के पुजारी डालदास महाराज ने बताया कि पुरुषोत्तम मास प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकम से गंगा दशहरा तक कथा एवं श्रीराम महायज्ञ मंदिर प्रांगण में होगा। कथावाचक एवं यज्ञ संचालक कालिया महाराज हनुमान वाटिका आश्रम ने बताया कि बुधवार से कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 24 मई को भंडारे के साथ समापन होगा। प्रतिदिन सुबह चार से पांच बजे तक प्रभात फेरी, सुबह पांच से सात बजे तक वेदपाठ, सुबह आठ से 12 बजे तक श्रीराम महायज्ञ, दोपहर एक से पांच बजे तक श्रीमद् भागवत कथा, रात्रि 8 से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। इससे पहले बुधवार सुबह 11 बजे बैंडबाजे के साथ 1100 कलशों के साथ महिलाओं ने मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जो मुख्य मार्गों से होती हुई बालाजी के मंदिर पहुंची।
श्रीमद् भागवत कथा शुरू
अजीतगढ़ | कौशल्या दास मंदिर के पास स्थित श्रीराधा कानजी मंदिर में बुधवार को आठ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व भागवताचार्य पं. जुगलकिशोर शर्मा के नेतृत्व में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कथा एवं राधा-कृष्ण की सजीव झांकी, मंगल कलश यात्रा की नगर परिक्रमा रवाना की।
दांता | कस्बे के नलापति बालाजी मंदिर में बुधवार से पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) शुरू होने पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ। रामभरोसे सुंदरकांड मंडल के नूतन खेतान ने बताया कि अधिक मास में मंदिर में अखंड फेरी, रामधुनी व भजन कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया।
थोई में नौ कुंडात्मक नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा शुरू
फतेहपुर में 18 को कलशयात्रा के साथ शुरू होगी भागवत कथा
फतेहपुर| वर्मा परिवार की ओर से सिंघानिया चौक स्थित श्री सदन में 18 मई से श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। आयोजक बजरंगलाल वर्मा व शकुंतला देवी ने बताया कि व्यासपीठ से सुशील मिश्रा भागवत कथा के संदेशों काे विस्तार से बताएंगे। हरिकृष्ण वर्मा ने बताया कि कथा से पहले सत्यनारायण मंदिर से 51 महिलाएं कलश यात्रा निकाली जाएगी। महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि कथा 26 मई तक सुबह नौ से 12 व शाम को तीन से छह बजे तक होगी। पूर्णाहुति व महाप्रसादी शनिवार को दोपहर में होगी। महावीरप्रसाद वर्मा व मंजूदेवी, हरिकृष्ण वर्मा और ममता देवी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। कथा की पूणाहुति 26 मई को होगी।
अजीतगढ़