पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तूड़ी बनाने की मशीन में फंसने से युवक की मौत, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

तूड़ी बनाने की मशीन में फंसने से युवक की मौत, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत में तूड़ी बनाते समय मशीन में ड्राइवर व मालिक की लापरवाही से एक मजदूर युवक के फंसने से मौत होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार झांभर निवासी निर्मल पुत्र मनीराम भाट ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही राम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह जट सिख 9 केएसपी में एक किसान के खेत में तूड़ी निकालने के लिए मजदूरी करने के लिए उसके पुत्र सुभाष को ले गया। इसके बाद करीब दोपहर 12 बजे उसका फोन आया कि उसके लड़के के चोट आई है तो वह मौके पर पहुंचा तो उसका लड़का सुभाष तूड़ी बनाने की मशीन में फंसा हुआ था और वह चिल्ला रहा था। मशीन के ड्राइवर व मालिक ने लापरवाही पूर्व मशीन को चलाने से उसका लड़के की मशीन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मशीन के मालिक व ड्राइवर पर लापरवाही से मशीन चलाकर एक युवक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...