पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से सिख समुदाय में रोष

संविधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से सिख समुदाय में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी| विवादित फिल्म नानकशाह फकीर के रिलीज करने पर संविधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से सिखों में रोष के चलते शनिवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विवादित फिल्म के रिलीज होने गुरुनानक देव जी के उपदेशों व सिद्धांतों के खिलाफ है, जिससे सिखों की धार्मिक भावनाओं को आघात हुआ है। ज्ञापन में विवादित व सिखों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली फिल्म पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस अवसर पर एकनूर खालसा के प्रवक्ता जसमीत सिंह बॉबी, बलजीत सिंह चट्ठा, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप सिंह, बुटा सिंह, बलविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, प्रदीप सिंह, मोहन सिंह सहित काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...