पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई चालक की मौत, शव परिजनों को सौंपा

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई चालक की मौत, शव परिजनों को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी| गांव सालीवाला के पास बीती रात अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सालीवाला गांव का अमन गोदारा (23) पुत्र स्वर्गीय रायसिंह जाट देर रात्रि को अपने चाचा के घर से अपने घर की तरफ कार पर सवार होकर लौट रहा था। इस दौरान जब गांव के पास ही स्थित मोड़ पर अचानक कार के आगे पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक अमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अमन जयपुर में मेडिकल स्टोर चलाता था तथा एक दिन पहले ही अपने गांव आया था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बशीर पुलिस चौकी जाब्ता पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने शव को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक अमन के चाचा अशोक कुमार पुत्र भूप सिंह जाट की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।

खबरें और भी हैं...