पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धान मंडी में गेहूं के 60 थैले चुराने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

धान मंडी में गेहूं के 60 थैले चुराने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी| कस्बे की धान मंडी में 30 अप्रैल को रात्रि के समय एक दुकान के आगे रखे गए 60 थैले गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी के आदेशानुसार डीवाईएसपी देवानंद के सुपरविजन में सीआई सुभाष कच्छावा, एएसआई रामकेश मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई मामले खुल सकते हैं। एएसआई रामकेश मीना ने बताया कि गुरुवार को शेरेकां निवासी कृष्ण उर्फ अमन पुत्र आत्माराम वाल्मीकि, 2 एचएमएच निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ अमन व कुलदीप सिंह उर्फ बग्गा पुत्र जसवंत सिंह मजहबी को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो आरोपियों को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है।

खबरें और भी हैं...