पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़| गांव शाहबाद के पास एक निजी स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक व एक महिला को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव ताजूपुर निवासी सोनू सोमवार शाम को परिवार की एक महिला शकुंतला को दवा दिलाने के लिए तिगांव आया था। यहां से वापस लौटने के दौरान गांव शाहबाद और भुआपुर के बीच एक निजी स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...