स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे और वाटर कूलर
तिजारा. स्कूल में वाटर कूलर, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन करते अतिथि।
वार्षिकोत्सव के मौके पर अतिथियों ने किया उद्घाटन
भास्कर न्यूज | तिजारा
तिजारा क्षेत्र के ग्राम हींगवाहेडा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस दौरान स्कूल में लगाए गए सीसीटीवी एवं वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव थे। अध्यक्षता तिजारा विधायक मामन सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीपक प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य तारा चन्द शर्मा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का अभिवादन किया तथा प्रतिवेदन पढ़ा। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय, अलवर वीर सिंह बेनीवाल ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। तिजारा विधायक मामन सिंह द्वारा विधायक कोटे से उपलब्ध कराए गए 48 सीसी टीवी कैमरा, डी के यादव द्वारा विद्यालय के लिए दिए गए वाटर कूलर तथा भामाशाह संजीव यादव द्वारा दिए गए फ्रिज का अतिथिगणों ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सरपंच विक्रम यादव, डीके यादव सहितअन्य ग्रामीण मौजूद थे।