बाबा मीठा पीर के मेले में उमड़े श्रद्धालु
टपूकड़ा | गांव सलारपुर में स्थित बाबा मीठा पीर का विशाल मेला भरा जिसमें आए भक्तों ने बाबा की धोक लगा मन्नत मांगी। मेले में भंडारे व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में हुए धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिजारा विधायक मामन सिंह यादव व विपिन यादव थे। मेला कमेटी की तरह से कुश्ती दंगल में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सलारपुर सरपंच मंगतू राम, सर्व समाज जिलाध्यक्ष मनोज यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे।