45 करोड़ होंगे खर्च, तिजारा से हरियाणा सीमा तक बनेगी सात मीटर चौड़ी सड़क
तिजारा | विधायक मामन सिंह यादव ने रविवार को ग्राम पंचायत बाघौर , हसनपुर माफी, मालियार जट्ट व मीठियावास मुख्यालय पर चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने इंटरलॉक सड़क बनाने, हैंडपंप लगाने, सिंगल फेस मोटर बोरिंग मय टंकी लगाने, ग्रेवल सड़क बनाने व खाद्य सुरक्षा योजना में नाम दर्ज करवाने आदि मांगें रखीं। इस दौरान ग्राम पंचायत मीठियावास में अतिक्रमण हटवा कर सीसी सड़क को पूरा करने, स्कूल क्रमोन्नत करने व स्टेट हाईवे से मीठियावास क्षतिग्रस्त रोड को बनाने की मांग रखी। ग्रामीणों की समस्या को सुनकर विधायक ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने बताया कि 45 करोड़ की लागत से तिजारा आड़ीराह से 7 मीटर चौड़ा रोड हरियाणा सीमा तक बनेगा। जिससे आवागमन दुरुस्त होगा। इसके साथ साथ विधायक ने मीठियावास में बताया कि बुबकाहेड़ा से जखोपुर वाया सावती डामर सड़क 60 लाख की लागत से जल्द बनाया जा रहा हैं व उसके साथ साथ स्टेट हाईवे से मीठियावास की सड़क को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। इस मौके पर सभी सरपंच, अधिकारी, जगतार सिंह सरदार, मोहर सिंह मेघवाल पूर्व सरपंच, आदर्श मेघवाल, कैलाश मेघवाल, चंदर निमली, शीशराम पंच, ओमप्रकाश मालियार जट्ट, सुंदर चौधरी, कृपाल सिंह, राजीव यादव, विक्रम यादव, रवि रभाना आदि मौजूद रहे।
तिजारा. ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक।