पीर बाबा तकिया वाले का मेला व कुश्ती दंगल 20 को
तिजारा | गांव बेरला स्थित पीर बाबा तकिया वाले का मेला एवं कुश्ती दंगल का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाएगा। मेला एवं कुश्ती दंगल के आयोजक राशिद खान ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से कुश्ती दंगल होगा जिसका अंतिम कामड़ा 31 हजार रुपए रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मामन सिंह यादव होंगे। अध्यक्षता टीटू प्रधान करेंगे।