पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगल में विधवा महिला से ज्यादती का मामला दर्ज

जंगल में विधवा महिला से ज्यादती का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा| जैरोली निवासी महिला ने थाने में ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता के पति का स्वर्गवास हो चुका है। 16 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे पीड़िता के गांव जैरोली की ही मैना प|ी पप्पू उसे बहकाकर जैरोली के जंगल में लकड़ी लेने के लिए कहकर अपने साथ ले गई। जंगल में पहुंचकर मैना ने अपने मोबाइल से फोन कर अपनी पिकअप गाड़ी के ड्राइवर साहिद पुत्र ईसी मेव निवासी अलापुर को बुलवाया। आरोपी साहिद बाइक से मौके पर आया और पीड़िता के साथ ज्यादती कर दी। रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता के शोर -शराबे करने पर आस-पड़ोस के लोग आ गए। जिसे देखकर आरोपी बाइक से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...