पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्याओं को लेकर भाकपा ने किया धरना प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकपा ने किया धरना-प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा. एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता।

तिजारा | कस्बे के तहसील कार्यालय परिसर के बाहर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उपशाखा तिजारा अध्यक्ष सुभाष यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूटपाट आदि समस्याओं पर विस्तार से विचार रखें। उन्होंने कहा एक ओर तो सरकार सरसों खरीद केंद्र नहीं खोल रही है वहीं दूसरी ओर बिजली निगम द्वारा फर्जी वीसीआर भरकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही ओलावृष्टि से किसानों की फसलें व सब्जियां नष्ट हो गई तथा सरकार पैट्रोल व डीजल की दाम बढ़ाती जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम कपिल यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा खरीद केंद्र नहीं खोलने, सरकार द्वारा किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने, बिजली निगम द्वारा फर्जी वीसीआर पर रोक लगाने, किसानों को 60 वर्ष की आयु में 5 हजार रुपए पेंशन देने, तिजारा तहसील में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की जांच कराकर मुआवजा दिलाने, विधवाओं को 3 हजार रुपए पेंशन देने की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अटकराज मिस्री यूनियन भोलाराम शर्मा, तेजपाल सैनी, पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, श्रीराम यादव, पालीराम, फूलसिंह आदि वक्ताओं ने विचार रखे।

राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी हैं...