मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 20 को
तिजारा | कस्बे के चंद्रलोक सिटी में शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे अरावली स्पोर्ट्स क्लब अलवर एवं जैन सीनियर सैकंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोगों में प्रथम तीन स्थान हासिल करने पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी ब्रजेश मोहन ने दी।