पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय की जमीन पर अंबेडकर भवन का निर्माण कराने का विरोध

शौचालय की जमीन पर अंबेडकर भवन का निर्माण कराने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के बगीची दूदाधारी हनुमान मंदिर की धर्मशाला के पीछे वर्षों पुराने सार्वजनिक महिला शौचालय की जमीन पर नगर पालिका द्वारा अंबेडकर भवन निर्माण की योजना है। बगीची प्रबंध समिति ने योजना का विरोध करते हुए एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर उक्त भवन को यहां नहीं बनाने की मांग की है।

बगीची दूदाधारी समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सैनी बताया कि उक्त जमीन खसरा नंबर 338 संवत 2055 में है जो बलवीर सैनी पुत्र घीसा राम सैनी के नाम है, जिन्होंने उक्त जमीन को बगीची हनुमानजी की धर्मशाला व सार्वजनिक महिला शौचालय हेतु दान दी है। उक्त जमीन में काफी वर्षों से करीब एक दर्जन महिलाओं के शौचालय बने हुए हैं। इस जगह पर अंबेडकर भवन का निर्माण प्रस्तावित है। जिसके विरोध में प्रबंध समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में इसे रोकने की मांग को लेकर एसडीएम कपिल यादव व नपा के ईओ मुकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इसे यथावत रखने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया की हनुमान बगीची प्रबंध समिति द्वारा विरोध किया गया है । जमीन का यदि विरोध है तो इसके लिए बोर्ड से विचार विमर्श कर अन्य स्थान चिन्हित कर भवन बनाया जाएगा।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तिजारा. वर्षों पुराना महिला शौचालय।

खबरें और भी हैं...