सरसों खरीद केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तिजारा | भाकपा उप शाखा तिजारा के सचिव सुभाषचंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की सरसों खरीद हेतु कृषि मंडी में खरीद केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि तहसील में सरसों की खरीद का कोई सरकारी केंद्र नहीं है जिससे किसानों में रोष है। किसानों की सरसों व्यापारी वर्ग 3 हजार से लेकर 31 सौ रुपए में खरीद रहे हैं। जबकि सरकारी मूल्य 4 हजार रुपए है। मजबूरी में किसानों को व्यापारियों को सस्ते दामों में सरसों को बेचनी पड़ रही है। ज्ञापन में पिछले दिनों ओलावृष्टि से हुई फसल व सब्जियों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग भी की गई।