पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के गांव बाघोर में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और पीहर पक्ष को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे गांव बाघोर से सूचना मिली कि एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस गांव में घटना स्थल पानी की टंकी के पास पहुंची। जहां विवाहिता का शव ससुराल में एक खाट पर पड़ा हुआ था। मौके पर मृतका के परिजन भी मौजूद थे। घटना का मौका मुआयना कर रात्रि को ही शव को कब्जे में लेकर तिजारा चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया।

मृतक विवाहिता के भाई रफीक पुत्र नवाब खान फकीर निवासी पापड़ा तहसील पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन आतिका का विवाह 2005 में बाघोर निवासी सिराजुद्दीन पुत्र सफी के साथ हुआ। शादी के बाद ही पति सिराजुद्दीन, देवर साकिर, सा बेतुनी, ससुर सफी उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत की समझाइश पर उसकी बहन अपने ससुराल में रह रही थी। करीब 10 दिन पहले वह अपनी बहन से मिलने बाघोर आया। जिस पर बहन ने अपने भाई को बताया कि ससुराल के सभी लोग मुझसे पैसे की डिमांड करते हैं और मुझे काफी परेशान करते रहते हैं। इस बात को लेकर भाई ने विवाहिता के पति व ससुर से कहा कि मेरे पिता गुजरात गए हुए हैं। उनके घर लौटने पर आपको पैसे भिजवा दूंगा। लेकिन 15 अप्रैल को आरोपियों ने मिलकर मेरी बहन की हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...