पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, सात घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, सात घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के बाईपास रोड सैदपुर बारका में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में एक ही पक्ष के 7 जने घायल हो गए जिन्हें तिजारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो जनों को अलवर रैफर कर दिया। मामले को लेकर ओमप्रकाश पुत्र अमर सिंह माली निवासी तिजारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ओमप्रकाश पारिवारिक अपनी भूमि में बने हुए मकान में अपने परिवार सहित रह रहा है। मंगलवार सुबह करीब सुबह 6 बजे हरिसिंह व बाल किशन पुत्र कुंदन, सुनील, अजय पुत्र हरि सिंह तथा अनिल, राकेश पुत्र बालकिशन व महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से हाथों में लाठी-फर्सी, तलवार लेकर आए और जान से मारने की नियत से घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। जिससे ओमप्रकाश, घनश्याम, गोपाल, संतोष, लक्ष्मी देवी, अमर सिंह, पन्ना देवी घायल हो गए। झगड़े को देखकर आस पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया और घायलों तिजारा चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और जायजा लिया रिपोर्ट में बताया आरोपियों ने महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया एक परिवार के दोनों पक्षों में जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ है। घायलो का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है । तिजारा चिकित्सालय में उपचार चल रहा है व लक्ष्मी देवी व अमर सिंह के गंभीर चोट आने से अलवर रैफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...